8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने लॉन्च की वेबसाइट, सरकारी कर्मचारी हैं तो इन सवालों के जवाब देने होंगे

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। 8वें वेतन आयोग ने अपनी नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इस वेबसाइट के जरिये कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। आयोग की कोशिश नए वेतन आयोग को बेहतर तरीके से लागू करना है।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद अब सरकार ने आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट (https://8cpc.gov.in/) भी लॉन्च कर दी है। वेबसाइट लॉन्च करने के बाद, 8वें वेतन आयोग ने मंत्रालयों, विभागों, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से राय और सुझाव भी मांगे हैं। आयोग की कोशिश केंद्रीय कर्मचारियों और मंत्रालयों से 8वें वेतन आयोग को बेहतर तरीके से बनाने और लागू करने के लिए सुझाव लेना है।

8th Pay Commission

8वां वेतन आयोग

वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, 8वां केंद्रीय वेतन आयोग बेहतर जानकारी के लिए विचार/राय/इनपुट मांग रहा है। ये इनपुट MyGov.in वेब पोर्टल पर होस्ट किए गए 18 सवालों वाली प्रश्नावली के जरिए एक स्ट्रक्चर्ड तरीके से मांगे जा रहे हैं। मंत्रालयों, विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, सरकार के कर्मचारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों, अदालतों के अधिकारियों/कर्मचारियों, रेगुलेटरी निकायों के सदस्यों, सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघों या यूनियनों, पेंशनभोगियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और व्यक्तियों से जवाब आमंत्रित किए जाते हैं। वेतन आयोग ने अपनी नई लॉन्च की गई वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में यह कहा है। पे कमीशन का कहना है कि जवाब देने वालों के नाम नहीं बताए जाएंगे और प्रश्नावली के जवाबों का विश्लेषण/खुलासा कुल मिलाकर बिना किसी की पहचान बताए आधार पर किया जाएगा।

End of Feed