8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी आपनी सैलरी के अनुसार जानें कितना एरियर बनेगा, पूरा हिसाब यहां

क्या 8वां वेतन आयोग में एरियर मिलेगा? एक्सपर्ट का कहना है कि नियमों के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग के लागू होने के अनुसार उनका बकाया मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर 8वां वेतन आयोग मई 2027 में लागू होता है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी 2026 से अप्रैल 2027 तक का एरियर मिलेगा, या तब तक जब तक उनका 8वें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी हाइक लागू नहीं हो जाता।

8th Pay Commission: नए साल की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग के तहत अपनी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हो गया, लेकिन 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हो पाया है कि क्योंकि आयोग ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौपी है। हालांकि, जब भी नया वेतन आयोग लागू होगा, कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2026 से एरियर जोड़ कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार हर 10 साल में कर्मचारियों के मूल वेतन और भत्तों के साथ-साथ रिटायर कर्मचारियों की पेंशन को रिवाइज करने के लिए एक वेतन आयोग का गठन करती है, जिसका असर पूरे भारत में लाखों लोगों के जीवन पर पड़ता है।

सरकारी नौकरी वालों को लगेगा जैकपॉट!

सरकारी नौकरी वालों को लगेगा जैकपॉट!

ग्रेड के अनुसार सैलरी में होगी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के तहत कर्मचारियों के 18 लेवल हैं। 8वें वेतन आयोग की सैलरी बढ़ोतरी कर्मचारी या पेंशनभोगी के लेवल पर निर्भर करेगी। इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी हर लेवल पर अलग-अलग होती है।

End of Feed