8th Pay Commission: जानें कब से लागू होगा और सरकारी कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर?

8th Pay Commission: केंद्र सरकार में काम करने वाले लाखों कर्मचारी नए वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। नए वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही रिटायर हो चुके कर्मचारियों के पेंशन में भी वृद्धि होगी।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें केंद्रीय वेतन आयोग लागू होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। गौरतलब है कि 7वां वेतन आयोग का टाइम पीरियड 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हो गया है। हालांकि, अभी नया वेतन आयाग लागू नहीं हुआ है। वेतन आयोग लागू होने में अभी लंबा इंतजार है क्योंकि सरकार की ओर से गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौपी है। समिति जब रिपोर्ट देगी, उसके बाद सरकार उस पर विचार कर नया पे कमीशन लागू करेगी। लेकिन इतना तय है कि नया वेतन आयोग की लागू तारीक 1 जनवरी, 2026 ही होगी। यानी जब भी नया वेतन आयोग लागू होगा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर जोड़ कर दिया जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

सरकारी परंपरा के अनुसार, हर दस साल में एक नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाती हैं। पिछले साल एक आधिकारिक कम्युनिकेशन में इस नियम को दोहराया गया था, जिसमें कहा गया था कि "इस ट्रेंड के हिसाब से, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का असर आमतौर पर 1 जनवरी 2026 से होने की उम्मीद है।

End of Feed