IPO Update : 8 IPO में मौका, लेकिन सिर्फ 1 के GMP में दिखा दम, क्या खत्म हुआ क्रेज?

शेयर बाजार में इस महीने लगातार गिरावट के बाद अब IPO मार्केट में भी सुस्ती दिख रही है। फिलहाल, 8 मेनबोर्ड कंपनियों के इश्यूज सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। लेकिन, GMP में दम सिर्फ एक के नजर आ रहा है।

IPO Update: शेयर बाजार में सितंबर IPO के लिहाज से रिकॉर्ड महीना साबित हुआ। इस दौरान इस साल का सबसे बड़ा इश्यू NSE भी आया और इसके अलावा कुल करीब 40 हजार करोड़ रुपये कंपनियों ने बाजार से जुटाए। इस दौरान कई कंपनियों के इश्यूज ने निवेशकों को जबरदस्त लिस्टिंग गेन दिया, जिसकी झलक उनके GMP में पहले ही दिख गई। लेकिल, अब महीना खत्म होने के साथ ही नए इश्यू को लेकर निवेशकों का उत्साह हर कंपनी के लिए एक जैसा नहीं दिख रहा।

IPO Update 28 September

IPO बाजार में आई सुस्ती

सिर्फ 1 आईपीओ दिखा रहा दम

28 सितंबर को सुबह 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 8 IPO में से Moneyview का GMP सबसे ज्यादा 38.24% है। इसके बाद Orient Cables का GMP 33.09%, SRIT India का 25.38% और German Green Steel का 20.14% है। हालांकि, तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। कई आईपीओ में GMP होने के बावजूद सब्सक्रिप्शन अभी 1 गुना से नीचे है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में दिख रहा प्रीमियम और निवेशकों की वास्तविक बोली, दोनों जगह एक जैसा उत्साह नजर नहीं आ रहा।

End of Feed