दुर्गापूजा से पहले इस राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: 20% अतिरिक्त DA और एडवांस सैलरी का ऐलान

DA Hike News: पश्चिम बंगाल सरकार दुर्गापूजा से पहले कर्मचारियों को 20% अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA) और अक्टूबर की एडवांस सैलरी देगी। साथ ही, केंद्र से 42% डीए अंतर कम करने और 7वां वेतन आयोग लागू करने की घोषणा की है।

DA Hike News : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दुर्गापूजा से ठीक पहले एक बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को न केवल अक्टूबर महीने का वेतन समय से पहले (एडवांस) मिलेगा, बल्कि 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA) भी जारी किया जाएगा। इस फैसले से कर्मचारियों की पूजा की खुशियां दोगुनी होना तय माना जा रहा है।

DA Hike News, West Bengal DA news, Dearness Allowance hike, Durga Puja advance salary, WB government employees, Suvendu Adhikari,

दुर्गापूजा पर पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों को दोहरा तोहफा

दुर्गापूजा से पहले ही मिल जाएगा अक्टूबर का वेतन

आमतौर पर पश्चिम बंगाल सरकार अपने कर्मचारियों को हर महीने के आखिरी कामकाजी दिन पर वेतन जारी करती है। हालांकि, इस साल अक्टूबर के मध्य में पड़ने वाले दुर्गापूजा उत्सव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वेतन भुगतान की तारीख में बदलाव का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने वित्त सचिव और वित्त मंत्री को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अक्टूबर महीने का वेतन दुर्गा पूजा से पहले ही कर्मचारियों के खातों में भेज दिया जाए। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों को त्योहार की खरीदारी और तैयारियों के लिए समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

End of Feed