जुलाई से बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, 46 फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता

7th Pay Commission Latest News: जुलाई में फिर से डीए और डीआर में इजाफा हो सकता है। इस बार भी बढ़ोतरी 4 फीसदी हो सकती है। बताते चलें कि डीआर यानी महंगाई राहत पेंशनभोगियों को मिलती है, जबकि डीए कर्मचारियों को मिलता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
  • सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा
  • 46 फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता

7th Pay Commission Latest News: केंद्र सरकार (Central Govt) की तरफ से कर्मचारियों को बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जुलाई का महीना आने से पहले ही महंगाई भत्ते (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जाने लगी है। बता दें कि मार्च के आखिर में ही केंद्र सरकार ने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था, जो साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 से लागू हो गया। अब जुलाई में फिर से डीए और डीआर में इजाफा हो सकता है। इस बार भी बढ़ोतरी 4 फीसदी हो सकती है। बताते चलें कि डीआर यानी महंगाई राहत पेंशनभोगियों को मिलती है, जबकि डीए कर्मचारियों को मिलता है।

फिटमैंट फैक्टर भी बढ़ सकता है

डीए-डीआर के साथ-सथ फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 18,000 रु से बढ़ कर 26,000 रु हो जाएगी। इस समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। फिटमेंट फैक्टर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कैलकुलेट करते समय बहुत अहम होता है।

End of Feed