7th Pay commission: DA पर जल्द आ सकती है बड़ी खबर,जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2023, 11:57 AM IST

7th Pay commission latest update: सातवें वेतन आयोग के तहत DA के निधार्रण के लिए श्रम मंत्रालय ने एक फॉर्मूला तैयार किया हुआ है। फॉर्मूले के आधार पर कैलकुलेट करने पर इस बार के लिए महंगाई भत्ता 42.37 फीसदी बनता है।

7th Pay commission latest update and DA Calculation:लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA Hike) का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को अच्छी खबर जल्द मिल सकती है। केंद्र सरकार इस हफ्ते होने वाली कैबिनेट मीटिंग में बढ़े हुए DA का ऐलान कर सकती है। इसके तहत सरकार महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का ऐलान AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। इसके आधार पर इस बार 4 फीसदी डीए के बढ़ोतरी की संभावना है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से लागू होगा। ऐसे में कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर भी मिलेगा।

7th Pay Commission and DA hike

बढ़े हुए DA पर ऐलान जल्द

कैसे तय होता है DA

सातवें वेतन आयोग के तहत DA के निधार्रण के लिए श्रम मंत्रालय ने एक फॉर्मूला तैयार किया हुआ है। जिसके आधार पर बेसिक सैलरी में DA को जोड़ा जाता है। और उस आधार पर डीए की राशि तय होती है।

End of Feed