DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने किया DA बढ़ोतरी का ऐलान,जानिए कितना बढ़ा

DA Hike, 7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज है। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी।

DA Hike, 7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी। इस संशोधन के साथ केंद्रीय कर्मचारियों डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। वहीं पेंशनर्स का महंगाई राहत (DR) 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो जाएगा। जिससे अनुमानित 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। पिछली बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी, जब DA को 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था।

DA Hike, DA News, 7th Pay Commission

महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी

DA Hike, 7th pay commission: बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से होगी प्रभावी

DA और DR में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी, जो 1 करोड़ से अधिक सेवारत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए है। चूंकि इस बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कम से कम 15-20 दिनों की देरी से हो चुकी है, इसलिए अप्रैल महीने के वेतन और पेंशन में तीन महीने (जनवरी से मार्च 2025) के एरियर के साथ-साथ बढ़ा हुआ डीए भी मिलेगा।

End of Feed