DA Hike News: अब डीए हो जाएगा जीरो? जानें क्यों हो सकता है ऐसा और फिर कैसे होगा नया कैलकुलेशन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 4, 2024, 09:31 AM IST

7th pay commission latest news: जनवरी AICPI का नंबर फरवरी में रिलीज कर दिया गया था। इसके मुताबिक, महंगाई भत्ते में 1 फीसदी का उछाल आ चुका है। मतलब 51 फीसदी हो गया है। लेकिन, फरवरी AICPI इंडेक्स का नंबर अभी तक जारी नहीं हुआ है।

7th pay commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) पर जनवरी 2024 के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ाकर 50 फीसदी किया जा चुका है। ऐसे में इसकी कैलकुलेशन बदलेगी और जुलाई 2024 से मिलने वाला महंगाई भत्ता शून्य (0) से कैलकुलेट होगा? इसको लेकर काफी चर्चाएं हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पहले के नियमों के मुताबिक, महंगाई भत्ता जैसे ही 50 फीसदी तक पहुंचेगा, इसे शून्य कर दिया जाता है। और 50 फीसदी के अनुसार जो पैसा भत्ते के रूप में कर्मचारियों को मिल रहा होगा, उसे बेसिक सैलरी यानि न्यूनतम सैलरी में जोड़ (da merger basic salary) दिया जाएगा। लेकिन अभी तक सरकार के तरफ से कोई निर्देश नहीं आया है।

End of Feed