इन 7 कंपनियों को IPO लाने की सेबी से मंजूरी मिली, लिस्ट में यशोदा, ओरिएंट समेत ये कंपनियां शामिल

यशोदा हेल्थकेयर सर्विसेज ने अपने निर्गम के लिए गोपनीय मार्ग से मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे। इस आईपीओ का आकार 3,000 करोड़ रुपये से 4,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

IPO निवेशकों के लिए नए साल में भी मौके कम नहीं होने वाले हैं। एक के बाद एक कंपनियों के आईपीओ आते रहेंगे। अब यशोदा हेल्थकेयर सर्विसेज, फ्यूजन सीएक्स और ओरिएंट केबल्स समेत सात कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की सेबी से मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नियामकीय मंजूरी पाने वाली अन्य कंपनियों में टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस, आरएसबी रिटेल इंडिया, एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज और लोहिया कॉर्प शामिल हैं।

आईपीओ

आईपीओ

6,000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनियां

बाजार सूत्रों के अनुसार इन सभी कंपनियों के आईपीओ से कुल मिलाकर 6,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जाने की उम्मीद है।

End of Feed