60000 लोगों की नौकरी पर संकट! Microsoft ने कर्मचारियों को दिया एग्जिट ऑफर

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट ने भारत सहित 4 देशों में अपने 60 हजार कर्मचारियों को एग्जिट ऑफर दिया है।

Microsoft Voluntary Exit Offer: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Microsoft ने भारत समेत 4 देशों में अपने करीब 60,000 कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Offer (VEO) पेश किया है। इसके तहत पात्र कर्मचारियों को आर्थिक मदद और करियर ट्रांजिशन से जुड़ी सुविधाओं के साथ कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि, यह अनिवार्य छंटनी नहीं है और न ही कंपनी ने 60,000 कर्मचारियों को बाहर करने का लक्ष्य घोषित किया है। यह संख्या उन कर्मचारियों की है, जो इस ऑफर के लिए पात्र बताए गए हैं।

Microsoft Voluntary Exit Offer

माइक्रोसॉफ्ट में हजारों लोगों की नौकरी पर बड़ा संकट

भारत में कितने कर्मचारी?

Microsoft के इस कार्यक्रम में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के कर्मचारी शामिल हैं। भारत में कंपनी के करीब 23,000 कर्मचारी हैं, लेकिन इनमें से कितने लोग Voluntary Exit Offer के लिए पात्र होंगे, इसका स्पष्ट आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।

End of Feed