261 रुपए महंगा होकर 885 रुपए का हुआ 5kg वाला सिलेंडर, रसोई गैस से बस 31 रुपए रह गया सस्ता

कमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। 261 रुपये महंगा होकर 885 रुपये पर पहुंच गया है, जिससे इसकी कीमत और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में अब महज 31 रुपये का मामूली अंतर रह गया है।

मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी और मिडिल क्लास लोगों के लिए महंगाई के मोर्चे पर एक और बुरी खबर आई है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलोग्राम (5 Kg LPG Cylinder) वाले छोटे एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भी भारी इजाफा कर दिया है। यह छोटा सिलेंडर अब 261 रुपए महंगा हो गया है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 885 रुपए तक पहुंच गई है। इस अचानक हुई बढ़ोतरी ने उन लोगों के बजट को हिला कर रख दिया है जो अपनी दैनिक जरूरतों के लिए छोटे सिलेंडर पर निर्भर रहते हैं। यही नहीं सबसे बड़ा झटका तो ये है कि 5kg वाला LPG Cylinder 14kg वाले सिलेंडर से महज 31 रुपए ही सस्ता है।

LPG Cylinder

रसोई गैस और छोटे सिलेंडर की कीमतों में अंतर

इस बढ़ोतरी के बाद एक बहुत ही चौंकाने वाली स्थिति पैदा हो गई है। अब 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर और घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में महज 31 रुपए का अंतर रह गया है। जहां घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 916 रुपए के आसपास है, वहीं मात्र 5 किलो गैस वाला यह छोटा सिलेंडर अब 885 रुपए का मिल रहा है। यह अंतर इतना कम है कि अब उपभोक्ता यह सोचने पर मजबूर हैं कि कम गैस के लिए इतनी भारी कीमत चुकाना कितना तर्कसंगत है।

End of Feed