Bandhan Bank 5 साल में 40% गिरा, अब एक दिन में 10% भागा; कैसे एक खबर ने पलट दिया खेल?

बैंकिंग सेक्टर के दिग्गजों के बीच इस शेयर ने बुधवार को निवेशकों को चौंका दिया है। 5 साल के टाइम फ्रेम पर इसका रिटर्न नेगेटिव है। लेकिन, इसने एक ही दिन में 10% की छलांग लगाकर सबको चौंका दिया है।

Bandhan Bank Share पिछले 5 साल से सुस्त रिटर्न से जूझ रहा है। शेयर की ग्रोथ असल में Bandhan Bank की कमजोर एसेट क्वालिटी की वजह से रुकी है। लेकिन, लंबे समय से दबाव में चल रहे बंधन बैंक के शेयर में अचानक जान आ गई है। 5 साल में करीब 40% टूट चुका यह बैंकिंग स्टॉक एक दिन में 10% से ज्यादा उछल गया। वजह बना Q4 रिजल्ट, जिसने बाजार को साफ संकेत दिया कि बैंक अब ग्रोथ मोड में है। हालांकि, आज ज्यादातर Banking Share तेजी में हैं। खासतौर पर छोटें बैंक अब निवेशकों के रडार हैं।

bandhan Bank

रॉकेट बने बंधन बैंक के शेयर

नतीजों ने बदला पूरा सेंटिमेंट

Bandhan Bank के मार्च तिमाही नतीजे इस तेजी के सबसे बड़े ट्रिगर रहे। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 68% बढ़कर 534 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह उछाल सिर्फ आय बढ़ने से नहीं, बल्कि प्रोविजनिंग का बोझ कम होने और एसेट क्वालिटी में सुधार की वजह से आया। इसके साथ ही बैंक ने डिपोजिट ग्रोथ के साथ ही लोन बुक में भी डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। खास बात यह है कि बैंक अब अनसिक्योर्ड माइक्रोफाइनेंस से हटकर सिक्योर्ड लोन पर फोकस बढ़ा रहा है, जिसे बाजार ने पॉजिटिव संकेत माना है।

End of Feed