IPO Open Today: मंगलवार 12 मार्च से तीन आईपीओ इश्यू खुल रहे हैं। इनमें रॉयल सेंस, सिग्नोरिया क्रिएशन और पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज शामिल हैं। इनमें पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का आईपीओ मेनबोर्ड का है। वहीं रॉयल सेंस और सिग्नोरिया क्रिएशन के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। इन तीनों कंपनियों के आईपीओ 12 मार्च यानी आज से खुलकर 14 मार्च को बंद होंगे। आगे जानिए इन तीनों कंपनियों के शेयरों का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम कितना चल रहा है।
तीन आईपीओ में निवेश का मौका
ये भी पढ़ें -
रॉयल सेंस
ये एसएमई आईपीओ 14 मार्च को बंद होगा, जबकि शेयर की लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 68 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.86 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी शून्य है।
सिग्नोरिया क्रिएशन
सिग्नोरिया क्रिएशन का शेयर 19 मार्च को लिस्ट होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 61-65 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.28 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। सिग्नोरिया क्रिएशन का जीएमपी 100 रु (करीब 154 फीसदी ) है, जो इसके शेयर प्राइस के ऊपरी रेट से अभी अधिक है।
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज
ये आईपीओ 12 मार्च से 14 मार्च तक के लिए खुलेगा। शेयर की लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 280-295 रु होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 601.55 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 50 शेयरों की है। इसका जीएमपी 25 रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
