1 डॉलर के बदले 2500000 रियाल, कैसे इतनी कमजोर हो गई ईरान की मुद्रा?

ईरान की करेंसी रियाल डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। 1 डॉलर की कीमत 25 लाख रियाल हो गई है।

ईरान की मुद्रा रियाल मंगलवार को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। तेहरान में कारोबारियों ने एक अमेरिकी डॉलर के बदले 25 लाख रियाल से अधिक की दर पर कारोबार किया। यह गिरावट दो सितंबर को दर्ज पिछले रिकॉर्ड 22 लाख रियाल प्रति डॉलर के स्तर के केवल 27 दिन बाद हुई है। फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरानी मुद्रा की विनिमय दर में लगतार गिरावट आ रही है।

Riyal Currency

ईरान की करेंसी रियाल

अमेरिकी प्रतिबंधों से रियाल में गिरावट

रियाल में यह तेज गिरावट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका की ओर से 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों का मकसद ईरान को अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से आर्थिक रूप से और अलग-थलग करना है। ईरानी अर्थव्यवस्था में कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बीच करेंसी पर दबाव और बढ़ गया है। Al Jazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सालाना महंगाई दर 61.4% तक पहुंच गई है, जबकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खाद्य पदार्थों की कीमतों में सालाना आधार पर 128.1% की बढ़ोतरी हुई है।

End of Feed