Dividends: अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, दरअसल शेयर बाजार में आने वाले दिनों में पैसा ही पैसा बरसने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज 11 अगस्त 2025 को 14 बड़ी कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक आज या इसके बाद इन कंपनियों के शेयर खरीदेगा, तो उसे इस बार का डिविडेंड नहीं मिलेगा। डिविडेंड का हक उसी निवेशक को होगा जिसके पास एक्स-डेट से पहले ये शेयर थे।
Dividend (Pic Credit: canva)
एक्स-डेट क्यों जरूरी होती है?
एक्स-डेट से तय होता है कि कंपनी का मुनाफा (जैसे डिविडेंड) किसे मिलेगा। अगर आप एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदते हैं डिविडेंड आपको मिलेगा। अगर आप एक्स-डेट के दिन या बाद में खरीदते हैं डिविडेंड पुराने मालिक को जाएगा। अक्सर, एक्स-डेट पर शेयर का भाव डिविडेंड की राशि के बराबर थोड़ा गिर जाता है।
आज जिन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हैं और उनका डिविडेंड
- Akzo Nobel India Ltd – स्पेशल डिविडेंड ₹156/शेयर
- Castrol India Ltd – इंटरिम डिविडेंड ₹3.50/शेयर
- Globus Spirits Ltd – ₹2.76/शेयर
- GPT Infraprojects Ltd – ₹1/शेयर
- Indo Count Industries Ltd – फाइनल डिविडेंड ₹2/शेयर (FY25)
- Jio Financial Services Ltd – फाइनल ₹0.50/शेयर
- K.P. Energy Ltd – ₹0.20/शेयर
- KPI Green Energy Ltd – ₹0.20/शेयर
- Kalyani Steels Ltd – ₹10/शेयर
- Neelamalai Agro Industries Ltd – ₹30/शेयर
- Rashi Peripherals Ltd – ₹2/शेयर
- Shri Dinesh Mills Ltd – ₹2/शेयर
- Starteck Finance Ltd – ₹0.25/शेयर
- Tainwala Chemicals and Plastics (India) Ltd – ₹3/शेयर
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
