Stocks to Watch Today: मंगलवार 23 दिसंबर को Share Market में चुनिंदा शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। फाइनेंशियल्स, सीमेंट, फार्मा, रिन्यूएबल और रेलवे से जुड़ी कंपनियों के अहम अपडेट्स निवेशकों और ट्रेडर्स की नजर में रहेंगे। LIC Housing Finance की होम लोन दरों में कटौती, Ambuja Cements के नेतृत्व में सीमेंट सेक्टर का कंसॉलिडेशन, Cipla की नई डायबिटीज थेरेपी और रिन्यूएबल-रेलवे में नए ऑर्डर आज के कारोबार की दिशा तय कर सकते हैं।
इन शेयरों पर दिखेगा खबरों का असर। (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस
LIC Housing Finance के शेयर फोकस में रह सकते हैं। कंपनी ने नए होम लोन पर ब्याज दर घटाकर 7.15% कर दी है। संशोधित दरें 22 दिसंबर, 2025 से नई लोन स्वीकृतियों पर लागू होंगी। इससे होम लोन डिमांड और प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति पर असर दिख सकता है।
सीमेंट सेक्टर में हलचल
Ambuja Cements के साथ इसकी सब्सिडियरीज ACC Ltd और Orient Cement के साथ विलय को मंजूरी मिली है। इस कदम का मकसद ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाकर एक पैन-इंडिया सीमेंट दिग्गज बनाना है। कंसॉलिडेशन से मार्जिन और लॉजिस्टिक्स पर पॉजिटिव असर की उम्मीद की जा रही है। इसका असर पूरे सीमेंट सेक्टर पर दिख सकता है।
सात्विक ग्रीम एनर्जी
Saatvik Green Energy में खरीदारी दिख सकती है। इसकी यूनिट Saatvik Solar Industries को एक इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर से 486 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सोलर PV मॉड्यूल सप्लाई का है और दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है।
सिप्ला
Cipla का शेयर आज चर्चा में रहेगा। कंपनी ने भारत में डायबिटीज मरीजों के लिए ओरली इनहेल्ड इंसुलिन पाउडर लॉन्च किया है, जिसे ‘Afrezza’ नाम से बेचा जाएगा। यह इंजेक्शन-फ्री विकल्प है। इसके लिए कंपनी को CDSCO से रेगुलेटरी मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।
केनरा बैंक
Canara Bank के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। Financial Services Institutions Bureau ने ब्रजेश कुमार सिंह को बैंक का नया MD और CEO नियुक्त करने की सिफारिश की है। वह मौजूदा MD के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद संभालेंगे।
कोरोमंडल इंटरनेशनल
Coromandel International ने ‘Fertinex’ नाम से नया वाटर-सॉल्यूबल फर्टिलाइजर लॉन्च किया है। यह फर्टिगेशन के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें Smart Signalling Technology दी गई है, जिससे न्यूट्रिएंट अपटेक और सॉयल हेल्थ बेहतर होने का दावा है।
ग्रो
Groww ने ‘Groww Lite’ नाम से वेब-बेस्ड बैकअप ट्रेडिंग पोर्टल लॉन्च किया है। यह इमरजेंसी प्लेटफॉर्म मुख्य ऐप या वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत के दौरान यूजर्स को ओपन पोजिशन क्लोज या एग्जिट करने में मदद करेगा।
कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स
Concord Control Systems पर भी नजर रहेगी। कंपनी को Indian Railways से 139.32 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर लोकोमोटिव वायरलेस कंट्रोल सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग से जुड़ा है।
अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मा
Akums Drugs and Pharmaceuticals में भी हलचल संभव है। प्राइवेट इक्विटी फर्म Quadria Capital ने कंपनी में अपनी पूरी 4.62% हिस्सेदारी 311 करोड़ रुपये में ओपन मार्केट के जरिए बेच दी है। यह सौदा NSE पर करीब 72.78 लाख शेयरों की बिक्री के जरिए हुआ।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
