आते ही खत्म हो जाती है सैलरी? ये 10 खर्च चूस रहे आपकी कमाई!

अगर आपकी सैलरी आते ही गायब हो जाती है और महीने के अंत में अकाउंट सूना नजर आता है, तो आपको ऐसे खर्चों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए जो आपकी कमाई को धीरे धीरे करके खत्म कर रहे हैं। अगर आप इन खर्चों को कंट्रोल कर लें तो काफी पैसे बच सकते हैं।

हर महीने यह महसूस होना कि सैलरी कब आती है और कब गायब हो जाती है, लगभग हम सभी की समस्या है। शुरुआत में जेब भरी लगती है, लेकिन महीने के बीच में ही बैंक बैलेंस धीरे-धीरे नीचे आने लगता है और पता भी नहीं चलता कि पैसा आखिर गया कहां। इसकी सबसे बड़ी वजह है छोटे-छोटे खर्च, जिन पर हम ध्यान ही नहीं देते। यही छोटे खर्च मिलकर बड़ी रकम बन जाते हैं और हमारा पूरा बजट बिगाड़ देते हैं। अगर आप भी हर महीने समझदारी से खर्च करना चाहते हैं और बचत को बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ आसान बदलाव आपकी जेब में बड़ा फर्क ला सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 खर्चों को के बारें में बताने जा रहे हैं जो आपकी जेब पर धीरे धीरे कर के डाका डाल रहे हैं, अगर आप इन खर्चों को कंट्रोल कर लें तो काफी पैसे बच सकते हैं।

expense Management

सबसे पहले करें ये काम

सबसे पहले बात करते हैं बजट की। चाहे आपकी आय 20,000 हो या 2 लाख, अगर बजट नहीं बनाएंगे तो पैसे नहीं बचेंगे। इसके लिए एक सिंपल बजट शीट बनाएं जिसमें आपकी इनकम, खर्च और सेविंग की कैटेगरी हों। महीने की शुरुआत में अपने फिक्स खर्च लिखें, हर कैटेगरी की लिमिट तय करें और हर हफ्ते बजट चेक करते रहें। इससे आपको तुरंत पता चलता रहेगा कि पैसे कहां जा रहे हैं।

End of Feed