अगले हफ्ते IPO की बारिश, खुलेंगे 10 इश्यू, 18 सितंबर से शेयर बाजार में मिलेंगे निवेश के मौके

Upcoming IPO: मास्टर कम्पोनेंट्स का आईपीओ 18 से 21 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 140 रु का भाव तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 15.43 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1000 शेयरों का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 10 आईपीओ
  • 18 सितंबर से मिलेंगे निवेश के मौके
  • 20 सितंबर को खुलेंगे 2 इश्यू

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में 10 आईपीओ (IPO) इश्यू खुलने वाले हैं। जब कोई कंपनी शेयर बाजार में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होना चाहती है तो उसे पहले पब्लिक इश्यू या आईपीओ लाना होता है। अब अगले हफ्ते 10 कंपनियां अपना पब्लिक इश्यू लाने जा रही हैं। आगे जानिए सभी की डिटेल।

मास्टर कम्पोनेंट्स (Master Components)

इस कंपनी का आईपीओ 18 से 21 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 140 रु का भाव तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 15.43 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1000 शेयरों का है। लॉट साइज का मतलब है कि आप कम से कम इतने और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed