यकीन नहीं होगा! 10 ग्राम सोना जो कभी ₹63 का था, आज ₹1.58 लाख पार, Gold-Silver की ऐतिहासिक तेजी का सफर देखें

सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी जारी है। आम लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि यह तेजी कहां जाकर थमेगी। आज हम आपको गोल्ड और सिल्वर ​के हिस्टोरिकल प्राइस बता रहे हैं कि कैसे कभी सोना 63 रुपये में 10 ग्राम मिलता था।

सोने और चांदी में तूफानी तेजी जारी है। सोने के वायदा भाव में बुधवार को 7,774 रुपये का भारी उछाल आया और यह 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की निरंतर मांग से वैश्विक कीमतें 4,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 7,774 रुपये या 5.16 प्रतिशत चढ़कर 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी। सोने की कीमत 16 जनवरी को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो पिछले तीन सत्र में 15,822 रुपये या 11.10 प्रतिशत चढ़ी है। आइए एक नजर डालते हैं कि कैसे कभी 63 रुपये में प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना आज 1.58 लाख के पार निकल गया है।

Gold Rate Today

सोने की कीमत

इस तरह बढ़ी सोने की कीमत

वर्षसोने की कीमत (₹ / 10 ग्राम, 24 कैरेट)
2026₹1,58,400 (अब तक)
2025₹1,30,000
2024₹77,913
2023₹65,330
2022₹52,670
2021₹48,720
2020₹48,651
2019₹35,220
2018₹31,438
2017₹29,667.50
2016₹28,623.50
2015₹26,343.50
2014₹28,006.50
2013₹29,600
2012₹31,050
2011₹26,400
2010₹18,500
2009₹14,500
2008₹12,500
2007₹10,800
2005₹7,000
2004₹5,850
2003₹5,600
2002₹4,990
2001₹4,300
2000₹4,400
1999₹4,234
1998₹4,045
1997₹4,725
1996₹5,160
1995₹4,680
1994₹4,598
1993₹4,140
1992₹4,334
1991₹3,466
1990₹3,200
1989₹3,140
1988₹3,130
1987₹2,570
1986₹2,140
1985₹2,130
1984₹1,970
1983₹1,800
1982₹1,645
1981₹1,670
1980₹1,330
1979₹937
1978₹685
1977₹486
1976₹432
1975₹540
1974₹506
1973₹278.50
1972₹202
1971₹193
1970₹184
1969₹176
1968₹162
1967₹102.50
1966₹83.75
1965₹71.75
1964₹63.25

End of Feed