रोबोटिक सर्जरी ने 60 वर्षीय किडनी कैंसर मरीज की किडनी बचाई — आधुनिक चिकित्सा की एक नई मिसाल

इस तकनीक में सर्जन अत्याधुनिक 3D हाई-डेफिनिशन विज़न और रोबोटिक आर्म्स की मदद से अत्यंत सूक्ष्म और सटीक सर्जिकल मूवमेंट्स कर पाते हैं, जिससे ऐसे जटिल ट्यूमर को भी सुरक्षित रूप से हटाया जा सकता है

अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश के 60 वर्षीय एक मरीज के लिए हाल ही में की गई रोबोटिक सर्जरी जीवन बदलने वाला अनुभव साबित हुई। मरीज की किडनी में लगभग 8 सेंटीमीटर का बड़ा ट्यूमर पाया गया था। ट्यूमर के आकार और जटिल स्थिति को देखते हुए देश के तीन वरिष्ठ यूरोलॉजिस्टों ने स्वतंत्र रूप से पूरी किडनी निकालने की सलाह दी थी, जिसे चिकित्सकीय भाषा में रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी कहा जाता है।

.

लेकिन मरीज ने अंतिम निर्णय लेने से पहले दूसरी राय लेने का फैसला किया और अहमदाबाद में वरिष्ठ यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट और रोबोटिक सर्जन Dr. Rohan Patel से संपर्क किया। विस्तृत जांच और रिपोर्ट्स के विश्लेषण के बाद टीम ने यह निष्कर्ष निकाला कि उन्नत रोबोटिक तकनीक की सहायता से मरीज की किडनी को बचाते हुए केवल ट्यूमर को हटाना संभव है।

End of Feed