Bihar Weather 9-December-2025: बिहार में शीतलहर शुरू, पछुआ ने बढ़ाई कंपकपी; अगले दो-तीन दिनों में और गिरेगा पारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 9, 2025, 07:45 AM IST

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में पारा 10 डिग्री के नीचे जाना शुरू हो चुका है यानी शीतलहर का दौर अब शुरू माना जा सकता है। पूस के साथ ही बिहार में ठंड तेजी से बढ़ी है और इस हफ्ते पारा थोड़ा और लुढ़क सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-December-2025: बिहार में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पछुआ हवा के तेज बहाव और लगातार गिरते न्यूनतम तापमान की वजह से रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार, 9 दिसंबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की परत छाई रह सकती है, जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित होगी।

bihar weather today

बिहार में शुरू हुआ शीतलहर का दौर

कैसा रहा कल का मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम पूरी तरह सूखा रहा। लेकिन शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस से 26.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिसमें सबसे अधिक तापमान किशनगंज में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस से 14.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान जब समतल इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाता है, तो शीतलहर की स्थिति बन जाती है।

End of Feed