Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'ससुरा में मर्द के दर्द हो' हुआ रिलीज, मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 12:07 PM IST

Pawan Singh Bhojpuri Song Latest 2022 Sasura Mein Marad Ke Darad Ho: आए दिन पवन सिंह के नए-नए एलबम रिलीज होते रहते हैं। इसके अलावा पवन अपनी फिल्मों के गाने भी खुद गाते हैं। अब इसी बीच पवन सिंह का एक नया भोजपुरी गाना रिलीज हो चुका है।

Bhojpuri Song Sasura Mein Marad Ke Darad Ho: भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह बहुत बड़े सुपस्टार हैं और उनको खास पहचान हासिल की। पवन सिंह को भोजपुरी का हिट मशीन कहा जाता है। क्योंकि पवन की हर फिल्में और गाने रिलीज होने के बाद हिट हो जाती है। आए दिन पवन सिंह के नए-नए एलबम रिलीज होते रहते हैं। इसके अलावा पवन अपनी फिल्मों के गाने भी खुद गाते हैं। अब इसी बीच पवन सिंह का एक नया भोजपुरी गाना रिलीज हो चुका है। इस भोजपुरी गाना का नाम है ‘ससुरा में मर्द के दर्द हो...’। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया और यूट्यूब पर भी गाना जबरदस्त हिट हो गया। ससुरा में मर्द के दर्द हो... गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। गाने को फैंस के बीच कितना पसंद किया गया, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर आज ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 1.74 लाख मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!