Khesari Lal Bhojpuri Bol bam Song: वायरल हुआ खेसारी लाल का भोजपुरी बोलबम गीत 'भक्त है महाकाल के', Watch Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2021, 09:43 AM IST

Khesari Lal yadav Mahashivratri Special Bolbam Song: खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी का भोजपुरी बोलबम गीत यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने के वीडियो को 16 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Khesari Lal Yadav And Khushbu Tiwari Bhojpuri Bolbam Song: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी केटी का एक भोजपुरी बोलबम सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर उनके लिए भजन गा रहे हैं। आपको बता दें कि इस बोलबम गीत के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं और म्यूजिक लोर्ड जी ने दिया है। खुशबू तिवारी और खेसारी लाल ने गाने में खूब डांस किया है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को अब तक 16 लाख 94 हजार व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को खेसारी लाल और खुशबू तिवारी का ये बोलबम गीत काफी पसंद आ रहा है। आप इस भोजपुरी गीत का वीडियो यहां देख सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!