Bhojpuri Actress: बालों में लाल गुलाब लगाए कातिल लगती हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, आप भी खूबसूरती पर हार बैठेंगे दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2022, 07:31 PM IST

Bhojpuri Actress Photos: भोजपुरी की निधि झा, रानी चटर्जी और मोनालिसा जैसी टॉप एक्ट्रेस अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। लेकिन सिर्फ कपड़ों को लेकर ही नहीं बल्कि ये अपने हेयर स्टाइल से भी फैंस का ध्यान खींच लेती हैं।

Bhojpuri Actress: बालों में लाल गुलाब लगाए कातिल लगती हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, आप भी खूबसूरती पर हार बैठेंगे दिल
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Beautiful Hair Style With Red Rose: भोजपुरी इंडस्ट्री की मोनालिसा, रानी चटर्जी और निधि झा जैसी मशहूर एक्ट्रेस फैंस के बीच खूब चर्चा में बनी रहती हैं। ये न सिर्फ अपनी फिल्मों और गानों बल्कि स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश लुक से आए दिन ये एक्ट्रेस जलवा बिखेरती रहती हैं। जब स्टाइल की बात होती है तो लोगों का ध्यान फैशन और ड्रेसिंग स्टाइल पर ही जाता है। लेकिन भोजपुरी कि ये हसीनाएं सिर्फ अपने ड्रेसिंग स्टाइल ही नहीं बल्कि हेयर स्टाइल से भी सभी का ध्यान खींचती हैं। आमतौर पर बालों में गजरा के साथ हेयर स्टाइल या जूड़ा बनाया जाता है। लेकिन भोजपुरी की इन हसीनाओं ने जब बालों में लाल गुलाब लगाए तो इनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए। इन हसीनाओं ने अपने इस लुक से लोगों का दिल जीत लिया। आइए देखते हैं बालों में लाल गुलाब लगाए कैसी दिखती हैं यह भोजपुरी हसीनाएं।

मोनालिसा (Monalisa)

मोनालिसा का नाम भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों और गानों में काम किया है। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में तो मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। बालों में लाल गुलाब लगाए हुए मोनालिसा कई फोटोशूट करा चुकी हैं। इस फोटो में मोनालिसा लाल साड़ी पहने हुए, हाथों में लाल चूड़ियां और बालों में लाल गुलाब लगाए हुए नजर आ रही हैं। इसमें मोनालिसा बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक में मोनालिसा की जितनी तारीफ की जाए कम है।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

रानी चटर्जी भोजपुरी को भोजपुरी क्वीन के नाम से जाना जाता है। अपने स्टाइल से रानी चटर्जी भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर रानी सबसे ज्यादा पोस्ट शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर रानी भी बालों में लाल गुलाब लगाए हुए तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। हरे रंग के साड़ी में रानी की यह तस्वीर खूब वायरल हुई।

निधि झा (Nidhi Jha)

एक्ट्रेस निधि झा फैंस के बीच लूलिया गर्ल के नाम से मशहूर है। हाल ही में उन्होंने एक्टर यश कुमार संग शादी रचाई। शादी के बाद इन दिनों निधि अपने हनीमून फोटो-वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। लाल गुलाब की बात आती है तो इसमें निधि झा का लुक भी देखने को मिल चुका है। हाल ही में उन्होंने बालों में लाल गुलाब लगाए हुए एक रील वीडियो शेयर की थी। इस रील को निधि ने साउथ के हिट फिल्म ‘पुष्पा’ के डायलॉग पर बनाया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!