Yamaha Aerox स्कूटर का S वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, लुक और इंजन दोनों धांसू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 17, 2024, 03:31 PM IST

Yamaha Aerox S Launched: यामाहा ने भारतीय मार्केट में एरॉक्स स्कूटर का एस वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1,50,600 रुपये है। लुक और इंजन दोनों में ये तगड़ा स्कूटर है और कंपनी ने अब इसके साथ कीलेस एंट्री का फीचर उपलब्ध कराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यामाहा एरॉक्स एस भारत में लॉन्च
  • एक्सशोरूम कीमत 1,50,600 रुपये
  • स्कूटर को अब मिली कीलेस एंटी

Yamaha Aerox S Launched: यामाहा ने भारत में एरॉक्स 155 स्कूटर का नया एस वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1,50,600 रुपये है। इस वेरिएंट के साथ कीलेस एंट्री दी गई है जिसके बाद स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत 3,000 रुपये बढ़ गई है। ये अब देश में उपलब्ध कुछ ही स्कूटर्स में शामिल हो गई है जिनके साथ कीलेस एंट्री मिलती है। इनमें होंडा एच स्मार्ट भी आती है। कीलेस एंट्री की मदद से आप अपने स्कूटर को सिर्फ एक बटन दबाकर लोकेट कर सकते हैं। बटन दबाते ही स्कूटर के इंडिकेटर ऑन हो जाते हैं और साउंड से इसकी लोकेशन मिल जाती है।

Yamaha Aerox S Launched With Keyless Entry

इस वेरिएंट के साथ कीलेस एंट्री दी गई है जिसके बाद स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत 3,000 रुपये बढ़ गई है

यामाहा एरॉक्स एस

कंपनी ने एरॉक्स एस को सिर्फ दो रंगों - सिल्वर और रेसिंग ब्लू में उपलब्ध कराया है। ये अब देश का सबसे महंगा यामाहा स्कूटर बन गया है जिसकी कीमत मोटोजीपी एडिशन से भी करीब 1,500 रुपये ज्यादा है। नई यामाहा एरॉक्स के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन से लैस है जो नई जनरेशन 155 सीसी ब्लू कोर इंजन के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ सीवीटी गियरबॉक्स दिया है और ये लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्र्रोक, एसओएचसी इंजन है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 15 पीएस ताकत और 6,500 आरपीएम पर 13.9 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

End of Feed