अरबों की संपत्ति, फिर भी इलेक्ट्रिक ऑटो क्यों चला रहा पद्मश्री अवॉर्डी

आमतौर पर हमें अरबपतियों की लग्जरी और सुपरफास्ट कारों के बारे में सुनने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में एक भारतीय अरबपति ने इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदा है? इतना ही नहीं ये भारतीय अरबपति पद्मश्री से भी सम्मानित हैं। आइये जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से पद्मश्री से सम्मानित एक अरबपति बिजनेसमैन ने इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद लिया।

Billionaire Bought Electric Auto: भारत में बिलियनियर्स अर्थात अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है। आमतौर पर हमें भारतीय अरबपतियों की लग्जरी कारों या उनके आलिशान बंगलों के बारे में ही सुनने को मिलता है। लेकिन अगर एक अरबपति इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदे तो? जाने-माने बिजनेस ऑपरेटिंग सिस्टम जोहो के CEO श्रीधर वेम्बू ने हाल ही में कुछ ऐसा ही किया है। श्रीधर वेम्बू पद्मश्री से भी सम्मानित किये जा चुके हैं और वह फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में 55वें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 312 अरब रुपये है। हाल ही में श्रीधर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर मोन्ट्रा इलेक्ट्रिक ऑटो के साथ तस्वीर साझा की और इसके बाद से ही वह खबरों का हिस्सा बने हुए हैं।

Billionaire Bought Electric Auto

पद्मश्री से सम्मानित यह भारतीय अरबपति क्यों चला रहा इलेक्ट्रिक ऑटो?

क्यों लिया इलेक्ट्रिक ऑटो?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘मैं मुरुगप्पा ग्रुप के अपने नए इलेक्ट्रिक ऑटो मोन्ट्रा की डिलीवरी प्राप्त करके बहुत उत्साहित हूं। इसका पिकअप काफी अच्छा है और इसका सस्पेंशन भी अच्छा है, मुझे यह बहुत पसंद आ रहा है।’ श्रीधर ने कहा कि ऑटो शानदार सवारी है और इलेक्ट्रिक स्कूटर या फिर मोटरसाइकिल के मुकाबले यह काफी सेफ भी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक सवाल का जवाब देते हुए श्रीधर ने कहा कि मैं इसे फैमिली स्कूटर मानता हूं। इसे तंग जगहों में से निकालना काफी आसान है और इसकी पार्किंग भी आसान है।

End of Feed