Volvo ने लॉन्च किया XC40 रिचार्ज का सबसे सस्ता वेरिएंट, 3 लाख रुपये तक घटी कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 7, 2024, 04:27 PM IST

Volvo XC40 Recharge New Variant: वॉल्वो कार इंडिया ने एक्ससी 40 रिचार्ज का नया सिंगल मोटर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 54.95 लाख रुपये है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 3 लाख रुपये तक कम हो गई है और फीचर्स में भी कटौती हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वॉल्वो XC40 रिचार्ज का नया वेरिएंट
  • 3 लाख रुपये तक घटी इसकी कीमत
  • सिंगल मोटर से लैस है ये नया वेरिएंट

Volvo XC40 Recharge New Variant: वॉल्वो कार इंडिया ने एक्ससी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी का सबसे किफायती वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। सिंगल मोटर वर्जन एक्ससी40 रिचार्ज की एक्सशोरूम कीमत 54.95 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने नए वेरिएंट का नाम वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज सिंगल रखा है जो इसकी पहचान भी कराता है। इस ईवी से अगले पहियों में लगी इलेक्ट्रिक मोटर हटा ली गई है जो ट्विन वेरिएंट में देखने को मिलती है, इसके अलावा कई सारे फीचर्स भी नए वेरिएंट से नदारद हैं। मुख्य उद्दश्य इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत घटाना है, यहीं वजह है कि नए वेरिएंट की कीमत मौजूदा के मुकाबले करीब 3 लाख रुपये कम हो गई है।

Volvo XC40 Recharge Single

सिंगल मोटर वर्जन एक्ससी40 रिचार्ज की एक्सशोरूम कीमत 54.95 लाख रुपये रखी गई है

अब भी काफी दमदार

सिंगल मोटर वाली वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज के पिछले पहियों को बैटरी से ताकत मिलती है। इसके साथ स्टैंडर्ड से छोटा 69 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो 238 बीएचपी ताकत और 420 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ट्विन मोटर वेरिएंट की ताकत इससे काफी ज्यादा है, हालांकि अब भी ये काफी पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी का दावा है कि नया वेरिएंट 703 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ता है, वहीं सिंगल चार्ज में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 474 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

End of Feed