फोक्सवैगन टाइगुन के जीटी लाइन और जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट लॉन्च, लुक में है धाकड़

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 22, 2024, 07:34 PM IST

Volkswagen Tigun GT Line And GT Plus Sport: फोक्सवैगन इंडिया ने टाइगुन एसयूवी के जीटी लाइन और जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 14.08 लाख और 18.54 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट्स को बड़े बदलावों के साथ पेश किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फोक्सवैगन टाइगुन जीटी लाइन लॉन्च
  • टाइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट भी हुआ पेश
  • बड़े बदलावों के साथ आए नए वेरिएंट

Volkswagen Tigun GT Line And GT Plus Sport: फोक्सवैगन इंडिया ने देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी में एक टाइगुन के टीजी प्लस स्पोर्ट और टीवी लाइन वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। टाइगुन जीटी लाइन के साथ 1.0-लीटर इंजन दिया गया है जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.08 लाख रुपये है। दूसरी तरफ टाइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटो ट्रांसमिशन से लैस है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.54 लाख रुपये है। फोक्सवैगन मुफ्त में 4 साल का सर्विस वेल्यू पैकेज भी दे रही है जो महंगे जीटी प्लस स्पोर्ट ट्रिक के साथ मुहैया कराया गया है।

Volkswagen Taigun GT Line And GT Plus Sport

इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.08 लाख रुपये है।

नई फोक्सवैगन टाइगुन जीटी

कंपनी ने टाइगुन जीटी लाइन के साथ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 115 एचपी ताकत बनाता है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। टाइगुन के टॉप मॉडल क्रोम टापलाइन वाले तमाम फीचर्स जीटी लाइन में मिले हैं, लेकिन यहां कुछ कॉस्मैटिक बदलाव हैं जो इन्हें अलग करते हैं। यहां 17-इंच के कसीनो अलॉय व्हील्स, क्रोम की जगह अगली ग्रिल, हेडलाइट्स, रूफरेल्स, स्पॉइलर और बैज पर ब्लैक फिनिश दिया गया है। इसके इंटीरियर में भी कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं।

End of Feed