Volkswagen Tayron का नया वेरिएंट कल होगा लॉन्च, शानदार लुक और कम कीमत के साथ मचाएगा धमाल

Volkswagen भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम SUV Tayron का नया वेरिएंट पेश करने जा रहा है। कंपनी के लेटेस्ट टीजर से माना जा रहा है कि कंपनी इसे R-Line ट्रिम से नीचे पोजिशन कर सकती है।

Volkswagen भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम SUV Tayron का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि नया वेरिएंट मौजूदा R-Line ट्रिम से नीचे पोजिशन किया जाएगा। फिलहाल Volkswagen Tayron भारत में केवल R-Line वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46.99 लाख रुपये है। माना जा रहा है कि नया वेरिएंट कम कीमत के साथ उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा, जो Tayron की प्रीमियम स्टाइलिंग और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Volkswagen Tayron

Volkswagen Tayron 10 जुलाई को होने जा रही पेश

डिजाइन में मिलेगा नया अंदाज

कंपनी के टीजर से पता चलता है कि नई Tayron अपने मौजूदा मॉडल की पहचान बरकरार रखेगी। इसमें कनेक्टेड LED हेडलैंप, फुल-विड्थ LED टेललैंप और आकर्षक SUV डिजाइन देखने को मिलेगा। हालांकि, नया वेरिएंट R-Line की तुलना में थोड़ा कम स्पोर्टी दिखाई देगा। इसके अलावा SUV में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। फ्रंट और रियर बंपर में भी हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे इसे R-Line से अलग पहचान मिलेगी।

End of Feed