इटली की प्रतिष्ठित दोपहिया कंपनी Vespa ने भारत में अपनी नया स्पेशल-एडिशन स्कूटर Vespa Officina 8 लॉन्च कर दिया है।, इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.34 लाख रुपए रखी गई है। यह स्कूटर खास तौर पर कंपनी के इतिहास और पारंपरिक वर्कशॉप Officina 8 के सम्मान में पेश किया गया है। स्कूटर के साथ Vespa शौकीनों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस के साथ स्टाइलिश और यूनिक राइडिंग ऑप्शन मिल रहा है। Officina 8 नाम Piaggio के पोंटेदरा (इटली) में स्थित एक ऐतिहासिक एक्सपेरिमेंटल वर्कशॉप से लिया गया है, जहां 1944 में Vespa के शुरुआती प्रोटोटाइप विकसित किए गए थे। इस स्कूटर के डिजाइन और थीम में उसी वर्कशॉप के इंडस्ट्रियल लुक और क्रिएटिविटी को प्रतिबिंबित किया गया है, जिससे यह सिर्फ एक स्कूट नहीं बल्कि एक कल्चरल आइकन भी बन जाता है।
Vespa Officina 8 भारत में लॉन्च (Photo: vespa india)
डिजाइन और फीचर्स
Vespa Officina 8 का बाहरी लुक काफी आकर्षक और प्रीमियम है। इसे एक विशिष्ट मैट मेटैलिक ब्लू Officina 8 कलर में पेश किया गया है, जो इंडस्ट्रियल टूल्स और मशीनरी से प्रेरित है। बॉडी पर मेटैलिक रिवेट्स, ब्रास और एल्युमीनियम-टोन एक्सेंट्स इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। यह स्कूटर 125cc और 150cc दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है और इसका इंजन बेसिक Vespa मॉडलों जैसा ही है, जिससे परफॉर्मेंस और भरोसेमंद राइडिंग बनी रहती है।
एक्सेसरीज और लाइफस्टाइल पैकेज
इस स्पेशल एडिशन के साथ Vespa ने एक थीम्ड एक्सेसरीज और लाइफस्टाइल कलेक्शन भी पेश किया है। हर स्कूटर के साथ मिलान सा मैचिंग हेलमेट स्टैण्डर्ड मिलता है और चाहें तो टॉप बॉक्स, विंडब्रेकर, हूडी, टी-शर्ट, बैकपैक और की-चेन जैसे ऐड-ऑन भी खरीदे जा सकते हैं। खरीददारों को एक वेलकम किट भी मिलता है जिसमें Officina 8 की इतिहास पर आधारित एक खास बुक शामिल है।
भारत में उपलब्धता और कीमत
Vespa Officina 8 अब चुनिंदा Vespa डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत में स्कूटर की कम कीमत स्पेशल-एडिशन स्कूटर के लिए काफी आकर्षक मानी जा सकती है। इसका प्रीमियम लुक और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज इसे शहरी ग्राहकों और स्कूटर शौकीनों के बीच खास बनाते हैं।
