2025 में Tata ला रहा ये धाकड़ कारें, CNG से इलेक्ट्रिक तक सब मिलेगा

विभिन्न कार निर्माता कंपनियां फिलहाल नए साल की तैयारी में जुटी हैं। भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा भी नए साल की तैयारी कर रही है और 2025 में एक से बढ़कर एक शानदार कारें लॉन्च करने की फिराक में है। अगर आप भी टाटा की नई कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि 2025 में कंपनी कौन सी नई कारें लेकर आने वाली है।

Upcoming Tata Cars: विभिन्न कार निर्माता कंपनियां खुदको नए साल के लिए तैयार कर रही हैं। भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा भी 2025 के लिए खुदको तैयार कर रही है। 2024 में टाटा ने पंच EV, कर्व और कर्व EV जैसी कुछ शानदार कारें लॉन्च की थीं। अब 2025 में Tata एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। नए साल में टाटा की तरफ से नई कारों के साथ-साथ कुछ ऑन-सेल कारों के अपडेटेड मॉडल भी लॉन्च किये जायेंगे। पेट्रोल और डीजल से लेकर CNG और इलेक्ट्रिक कारों तक, कंपनी एक से बढ़कर एक शानदार कारें 2025 में लॉन्च करने जा रही है। आज हम आपको 2025 में भारत में लॉन्च होने वाली टाटा की नई कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Upcoming Tata Cars

2025 में Tata ला रहा ये धाकड़ कारें, CNG से इलेक्ट्रिक तक सब मिलेगा

टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift)

टाटा पंच (Tata Punch Facelift) भारत में मौजूद सबसे पॉपुलर बजट SUVs में शामिल है। 2024 में लगातार कई महीनों तक टाटा पंच बिक्री के मामले में टॉप पर रही है। टाटा की तरफ से 2025 में नई पंच फेसलिफ्ट लॉन्च की जा सकती है। 2024 में टाटा पंच फेसलिफ्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। टाटा पंच फेसलिफ्ट में नया फ्रंट सेक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार में अभी भी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जाएगा जो 88PS और 115nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

End of Feed