Skoda Slavia Facelift मॉडल 18 अगस्त को होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स!

Skoda Slavia भारतीय बाजार में एक बड़े अपडेट के साथ वापसी करने जा रही है। इस मिड-साइज सेडान का फेसलिफ्ट मॉडल अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है।

Skoda Slavia भारतीय बाजार में एक बड़े अपडेट के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। कंपनी अपनी लोकप्रिय मिड-साइज सेडान का फेसलिफ्ट मॉडल 18 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। नई Slavia में डिजाइन बदलाव, नए फीचर्स और मैकेनिकल अपडेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी इसमें मौजूदा टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों को ही जारी रख सकती है।

Skoda Slavia Facelift

Slavia Facelift 18 अगस्त को होगा लॉन्च (Representative image)

नए डिजाइन के साथ मिलेगा ज्यादा प्रीमियम लुक

नई Skoda Slavia के एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के अनुसार, इसमें अपडेटेड LED हेडलैंप दिए जा सकते हैं, जिनमें नए लाइटिंग एलिमेंट्स शामिल होंगे। इसके फ्रंट हिस्से में नई डिजाइन वाली ग्रिल मिलने की उम्मीद है। इसमें इंटीग्रेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स भी दिए जा सकते हैं, जो हाल ही में अपडेट हुए Kushaq और Kodiaq जैसे मॉडल्स से प्रेरित होंगे। इसके अलावा कार के फ्रंट और रियर बंपर को भी नया डिजाइन मिलने की संभावना है।

End of Feed