Upcoming Mahindra Cars: भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की कारों (Mahindra Cars) को देश में काफी पसंद किया जाता है। स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) से लेकर XUV 700 और XUV 3XO से लेकर महिंद्रा थार (Mahindra Thar) और थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) तक कंपनी की सभी कारों की पॉपुलैरिटी भारत में अच्छी खासी है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है और फिलहाल यह कार मार्केट तेजी से SUVs की तरफ बढ़ रही है। महिंद्रा द्वारा प्रमुख रूप से SUVs कारें ही बनाई जाती हैं। अगर आप भी 2025 में नई SUV खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और महिंद्रा आपकी पहली पसंद है तो यह खबर आपके लिए ही है। यहां हम आपको 2025 में लॉन्च होने वाली महिंद्रा कारों (Upcoming Mahindra Cars) के बारे में बताने जा रहे हैं।
2025 में महिंद्रा ला रही ये SUVs, क्या कुछ होगा खास, कब होंगी लॉन्च जानें सबकुछ
XUV 4XO (Mahindra XUV 4XO)
महिंद्रा की तरफ से जल्द ही कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट के लिए एक खास पेशकश की जानी है। 2024 में महिंद्रा XUV 3XO लॉन्च की गई थी और यह काफी तेजी से आम लोगों के बीच पॉपुलर भी हुई थी। 2025 में कंपनी द्वारा महिंद्रा XUV 4XO लॉन्च की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ भी ऑफर किया जा सकता है। इस कार को मार्च 2025 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 9 से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Mahindra XUV 4XO
XEV 7E (Mahindra XEV 7E)
हाल ही महिंद्रा ने अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की थीं। इन दोनों कारों, BE 6 और XEV 9E, ने लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित किया और तेजी से भारत में पॉपुलर भी हो गईं। इन दो नई इलेक्ट्रिक कारों के बाद महिंद्रा की तरफ से XUV 700 पर आधारित नई इलेक्ट्रिक SUV, महिंद्रा XEV 7e पेश की जा सकती है। इस कार को भी मार्च 2025 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 20 से 24 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Mahindra XEV 7E
थार 3 डोर का फेसलिफ्ट (Mahindra Thar Facelift)
महिंद्रा थार को जो दर्जा मिला है वो शायद किसी और ऑफ-रोड कार को भारत में नहीं मिला है। महिंद्रा थार 3 डोर वेरिएंट भी लोगों को काफी पसंद है और अभी भी इस कार को पसंद करने वालों की संख्या में कमी नहीं हुई है। जल्द ही महिंद्रा थार 3 डोर का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारत में पेश किया जा सकता है। इसे जून 2025 के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 12-14 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Mahindra Thar Facelift
महिंद्रा BE 07 (Mahindra BE 07)
महिंद्रा की तरफ से 2025 में लॉन्च की जाने वाली एक अन्य महत्त्वपूर्ण कार महिंद्रा BE 07 है। इस कार को अगस्त 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद यह कार टाटा हैरियर EV () जैसी कारों से मुकाबला कर सकती है। फिलहाल यह कार सिर्फ एक कॉन्सेप्ट है।
Mahindra BE 07
