Upcoming Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, खरीदना है ठहर जाइए

Upcoming EV Cars In India: टाटा जैसी कंपनियां पहले से ही कई इलेक्ट्रिक कारें पेश कर चुकी हैं और आगे और मॉडल लाने की तैयारी में हैं। वहीं, मारुति जैसी कंपनियां अब इस सेगमेंट में उतरने की योजना बना रही हैं। आइए जानते हैं भारत में लॉन्च होने वाली 5 सबसे अपकमिंग और चर्चित इलेक्ट्रिक कारों के बारे में...

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बिक्री लगातार बढ़ रही है और 2025 के शुरुआती आठ महीनों में ही 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा EV बिक चुकी हैं। टाटा जैसी कंपनियां पहले से ही कई इलेक्ट्रिक कारें पेश कर चुकी हैं और आगे और मॉडल लाने की तैयारी में हैं। वहीं, मारुति जैसी कंपनियां अब इस सेगमेंट में उतरने की योजना बना रही हैं। आइए जानते हैं भारत में लॉन्च होने वाली 5 सबसे अपकमिंग और चर्चित इलेक्ट्रिक कारों के बारे में...

upcoming ev in india

Upcoming EV Cars In India/Photo-Tata/Maruti/Toyota

1. मारुति e विटारा

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e विटारा का भारत में लॉन्च लंबे समय से टल रहा है, लेकिन गुजरात के हंसलपुर प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक ऑप्शन होंगे, जिनमें बड़ी बैटरी से करीब 500km तक की रेंज मिलेगी। इसमें पैनोरमिक स्क्रीन डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, 7 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS जैसी प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

End of Feed