अब नहीं बिकेगी TVS की यह 110CC की सस्ती बाइक, 12 साल से बाजार में कर रही थी राज

TVS Star City Plus को कंपनी की भारतीय वेबसाइट से हटा दिया गया है यानी कंपनी अब इसे बंद करने जा रही है। 110cc की यह बाइक साल 2014 में भारत में लॉन्च हुई थी और यह काफी लोकप्रिय भी थी।

देश की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक TVS Star City Plus को भारतीय वेबसाइट से हटा दिया है। इससे माना जा रहा है कि कंपनी ने इस 110cc बाइक को बंद कर दिया है, हालांकि TVS ने अभी तक इसे बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कंपनी की वेबसाइट से बाइक का हटना इसके बंद होने का संकेत माना जा रहा है।

TVS Star City Plus

TVS Star City Plus का इंजन और फीचर्स/Photo- TVS Motor

TVS Star City Plus भारतीय बाजार में करीब 12 साल से बिक्री के लिए उपलब्ध थी। कम कीमत, बेहतर माइलेज और रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से इसे पसंद किया जाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी बिक्री कमजोर चल रही थी। माना जा रहा है कि कम मांग इसकी विदाई की बड़ी वजह हो सकती है।

End of Feed