TVS Raider का नया वेरिएंट लॉन्च, डुअल डिस्क के साथ मिलेगा ABS, जानें कीमत

TVS Raider New Variant: नई Raider में "Boost Mode" दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में पहला फीचर है। यह iGO Assist टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बाइक को 6000rpm पर 11.75Nm का क्लास-लीडिंग टॉर्क देता है। बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक्स और सिंगल चैनल ABS दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी और राइडर के भरोसे को बढ़ाते हैं।

टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में अपनी लोकप्रिय बाइक Raider 125 का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नया TVS Raider TFT DD वेरिएंट की कीमत 95,600 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि SXC DD वेरिएंट की कीमत 93,800 रुपये (एक्स-शोरूम) है। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन बाइक में अब कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स और नए ग्राफिक्स शामिल किए गए हैं।

नई TVS Raider में "Boost Mode" दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में पहला फीचर है। यह iGO Assist टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बाइक को 6000rpm पर 11.75Nm का क्लास-लीडिंग टॉर्क देता है। बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक्स और सिंगल चैनल ABS दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी और राइडर के भरोसे को बढ़ाते हैं। साथ ही, इसमें GTT (Glide Through Technology) भी है, जो लो-स्पीड पर स्मूद राइडिंग और बेहतर माइलेज में मदद करती है।

End of Feed