Toyota Rumion Vs Kia Carens: 10 लाख में कौन सी 7 सीटर कार है बेहतर?

पिछले कुछ समय के दौरान भारत में SUVs के साथ-साथ 7 सीटर कारों की मांग में भी तेजी आई है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक ही कार में ट्रैवल करने के लिए लोग अब 7 सीटर कारें खरीदने लगे हैं। अगर आपका बजट भी 11 लाख रुपए है तो हम आपके लिए इस बजट में मौजूद दो शानदार ऑप्शंस की तुलना करने जा रहे हैं।

Toyota Rumion Vs Kia Carens: पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में SUVs की मांग में काफी तेजी आई है। इसके साथ ही 7 सीटर कारों की मांग में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। ज्यादातर लोग अपने दोस्तों हो या फिर परिवार के साथ एक ही कर में ट्रेवल करना चाहते हैं और इसीलिए अब लोग 7 सीटर कारों को जमकर खरीद रहे हैं। अगर आपका बजट भी 11 लाख रुपए है और आप एक अच्छी 7 सीटर कार तलाश रहे हैं तो किआ कारेन्स या टोयोटा रूमियन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। लेकिन अगर आपको इन्हीं दो कारों में से किसी एक को चुनना हो तो आपके लिए कौन सा आप्शन बेहतर साबित होगा, आईए जानते हैं।

Toyota Rumion Vs Kia Carens

आपके लिए क्या है बेहतर?

इंजन और ताकतकिआ कारेन्स में आपको 1497 CC का चार सिलेंडर वाला इनलाइन DOHC इंजन मिलता है। दूसरी तरफ टोयोटा रूमियन में आपको 1462 सीसी का 4 सिलेंडर इनलाइन DOHC इंजन मिलता है। किया कारेन्स का इंजन 113 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकता है, वहीं टोयोटा रूमियन में मौजूद इंजन 102 हॉर्स पावर की ताकत ही जनरेट कर सकता है। दोनों ही कारें फ्रंट व्हील ड्राइव हैं। किया कारेन्स 6 स्पीड गियर बॉक्स ऑप्शन के साथ आती है, जबकि टोयोटा रूमियन 5 स्पीड गियर बॉक्स ऑप्शन के साथ आती है।

End of Feed