भारत में अब कुछ समय तक नहीं खरीद पाएंगे इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स, जानें कारण

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 30, 2024, 06:15 PM IST

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ग्राहकों के पॉपुलर इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है। कंपनी ने एक दिन पहले कहा था कि डीजल इंजन वाले तीन मॉडल के हॉर्स पावर आउटपुट संबंधी परीक्षणों में अनियमितताएं पाई गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा ने बंद की तीन गाड़ियों की बिक्री
  • इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स
  • अस्थायी रूप से बंद की गई है बिक्री

Toyota SUVs Sales Halt: वाहन विनिर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने डीजल इंजन के प्रमाणन परीक्षण में ‘अनियमितताएं’ पाए जाने के बाद देश में अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोक दी है। टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन (टीएमसी) से संबद्ध कंपनी टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने एक दिन पहले कहा था कि डीजल इंजन वाले तीन मॉडल के हॉर्स पावर आउटपुट संबंधी परीक्षणों में अनियमितताएं पाई गई हैं। भारत के मामले में इस इंजन का इस्तेमाल इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स मॉडल में किया जाता है। वैश्विक स्तर पर 10 मॉडल इन इंजनों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें जापान के छह मॉडल भी शामिल हैं।

Toyota SUVs Sales Halted In India

डीजल इंजन वाले तीन मॉडल के हॉर्स पावर आउटपुट संबंधी परीक्षणों में अनियमितताएं पाई गई हैं

बढ़ा-चढ़ाकर कोई दावा नहीं किया

इस बारे में संपर्क किए जाने पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अनियमितताएं इंजन के पावर और टॉर्क से संबंधित हैं लेकिन हॉर्सपावर, टॉर्क या इंजन से संबंधित अन्य मामलों में बढ़ा-चढ़ाकर कोई दावा नहीं किया गया है।’’ इसके साथ ही कंपनी प्रवक्ता ने बयान में कहा कि इस मुद्दे का प्रभावित वाहनों के उत्सर्जन या सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

End of Feed