Toyota Hyryder Waiting Period: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) की कारों को शुरुआत से ही भारत में काफी पसंद किया जाता रहा है। ऐसी ही एक कार, टोयोटा की एसयूवी हायराइडर भी है जिसे लॉन्च होने के बाद से ही लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भारत में लोगों के बीच इस कार की बढ़ती दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लॉन्च होने के बाद से ही इस कार का वेटिंग पीरियड काफी लंबा रहा है। जनवरी में आपको टोयोटा हायराइडर के लिए लगभग 60 महीनों का इंतजार करना पड़ रहा था, लेकिन अब कंपनी ने अपने 11 मॉडल्स के वेटिंग पीरियड को अपडेट किया है और टोयोटा हायराइडर के वेटिंग पीरियड में भी कमी आई है।
टोयोटा हायराइडर के लिए अब करना होगा इतना इंतजार
टोयोटा हायराइडर के मॉडल
टोयोटा आपको अर्बन क्रूजर हायराइडर तीन विभिन्न मॉडल्स में उपलब्ध करवाई जाती है। यह कार CNG, नियो ड्राइव (माइल्ड हाइब्रिड) और स्ट्रोंग हाइब्रिड विकल्पों में मार्केट में मौजूद है। जहां टोयोटा हायराइडर के नियो ड्राइव (माइल्ड हाइब्रिड) मॉडल के लिए आपको 11.14 लाख रुपए की कीमत अदा करनी पड़ती है, वहीं इस कार के स्ट्रोंग हाइब्रिड मॉडल के लिए आपको 16.66 लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं और हायराइडर के CNG मॉडल के लिए आपको 15.44 लाख रुपए की कीमत अदा करनी पड़ती है।यह भी पढ़ें:
