Toyota Innova Hycross Price Hike: टोयाटा इंडिया ने इनोवा हाइक्रॉस प्रीमियम एमपीवी की 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। अब कंपनी ने इस कार की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इनोवा हाइ क्रॉस के सभी 6 वेरिएंट्स की कीमत को 36,000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। इसके जेडएक्स वेरिएंट की कीमत 36,000 रुपये बढ़ी है, वहीं जीएक्स वेरिएंट 17,000 रुपये तक महंगा हो गया है। इसे नवंबर 2022 में पहली बार लॉन्च किया गया था और इस बजट में ये बहुत आरामदायक कार है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.94 लाख रुपये है जो 31.34 लाख तक जाती है।
अब इनोवा हाइक्रॉस की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.94 लाख रुपये है जो 31.34 लाख तक जाती है।
हाल में आया नया वेरिएंट
टोयोटा ने कुछ समय पहले ही मार्केट में पॉपुलर इनोवा हाइक्रॉस का नया जीएक्स ओ वेरिएंट्स लॉन्च किया है। इनोवा हाइक्रॉस जीएक्स ओ को 7 और 8-सीटर विकल्पों में पेश किया गया है, इनकी दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमश: 21,13,000 रुपये और 20,99,000 रुपये रखी गई है। कंपनी ने पहले ही 50,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। बता दें कि 8 सीटर वेरिएंट के बीच की कतार में बेंच सीट मिली है, इसी वजह से कीमत कम है। 7-सीटर वेरिएंट के बीच में कैप्टन सीट्स मिलती है, इसी के चलते कीमत कुछ ज्यादा रखी गई है।
हाइटेक फीचर्स से लोडेड एमपीवी
नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के साथ हाइटेक केबिन दिया गया है जो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला है। इंटीरियर बहुत खूबसूरत है और यहां पावर्ड टेलगेट, मूड लाइटिंग, कैप्टन सीट्स वाला 6-सीटर वेरिएंट, पैनोरमिक सनरूफ, छत पर लगे एसी वेंट्स और कलर्ड एमआईडी के साथ आया नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। सबसे बड़े फीचर्स में एडीएएस शामिल है। एमपीवी के साथ 6 एयरबैग्स दिए गए हैं और भारत में टोयोटा की ये पहली गाड़ी है जिसे ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिला है।
कितना दमदार है हाइब्रिड इंजन
नई इनोवा हाइक्रॉस के सबसे बड़े बदलावों में मुख्य रूप से इसका नया पेट्रोल हाइब्रिड इंजन शामिल है। जहां इस एमपीवी का डीजल वेरिएंट लंबे समय से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है, वहीं कंपनी ने नई इनोवा के साथ डीजल विकल्प ही नहीं दिया है। इसके साथ बिल्कुल नए 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं। एआरएआई की मानें तो ये कार 21.1 किमी/लीटर माइलेज देती है। मतलब एक बार फुल टैंक कराने पर एमपीवी को 1,097 किमी तक चलाया जा सकता है।
