E20 फ्यूल विवाद पर टोयोटा की सफाई, कहा- 'हाइक्रॉस पूरी तरह E20-कम्पैटिबल, गाड़ी में दिक्कत मिलावटी फ्यूल से हुई'

कंपनी ने कहा है कि जिस टोयोटा हाइक्रॉस गाड़ी का वीडियो सामने आया है वह पूरी तरह E20-कम्पैटिबल है। कंपनी के अनुसार, इस मॉडल को E20 फ्यूल के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है और इसे आवश्यक तकनीकी परीक्षणों एवं सर्टिफिकेशन प्रक्रियाओं से गुजारा गया है।

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक ग्राहक ने दावा किया कि उनकी टोयोटा हाइक्रॉस में इथेनॉल-ब्लेंडेड E20 फ्यूल के इस्तेमाल के बाद तकनीकी दिक्कतें आ गईं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद E20 फ्यूल की विश्वसनीयता और वाहनों पर उसके प्रभाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब इस पूरे मामले पर टोयोटा ने आधिकारिक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

E20 fuel Toyota

टोयोटा ने बताया कि संबंधित गाड़ी की विस्तृत तकनीकी जांच की गई।

कंपनी ने कहा है कि जिस टोयोटा हाइक्रॉस गाड़ी का वीडियो सामने आया है वह पूरी तरह E20-कम्पैटिबल है। कंपनी के अनुसार, इस मॉडल को E20 फ्यूल के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है और इसे आवश्यक तकनीकी परीक्षणों एवं सर्टिफिकेशन प्रक्रियाओं से गुजारा गया है। इसलिए, सामान्य परिस्थितियों में E20 फ्यूल के इस्तेमाल से वाहन को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं होनी चाहिए।

End of Feed