Toyota ने बढ़ाए कार के दाम! Glanza से लेकर Hyryder की 33,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

अगर आर भी Toyota कार लेने की तैयार कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। कंपनी ने अपनी कारों के दाम में 33 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।

Toyota Kirloskar Motor (TKM) देश की पांचवीं सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली ऑटो निर्माता है। इसकी लाइनअप में एंट्री-लेवल Toyota Glanza से लेकर प्रीमियम Toyota Vellfire तक कई मॉडल शामिल हैं। जुलाई 2026 की शुरुआत के साथ Toyota ने अपनी कई लोकप्रिय कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने Glanza, Hyryder, Taisor और Rumion की कीमतों में बदलाव किया है। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार कीमतों में 23,500 रुपये से लेकर 33,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। माना जा रहा है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट इस मूल्य वृद्धि की प्रमुख वजह है।

Toyota Cars Price Hike

Toyota ने बढ़ाए कार के दाम

Glanza पर सबसे ज्यादा असर

Toyota की सबसे किफायती कार Glanza पर इस बार सबसे ज्यादा कीमत बढ़ाई गई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स अब 33,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह करीब 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जो इस सूची में सबसे अधिक है। नई कीमतों के बाद Glanza की एक्स-शोरूम कीमत 6.46 लाख रुपये से 9.64 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

End of Feed