पीछे की सीट नहीं, ये है आपका चलता-फिरता सोफा! रीक्लाइनिंग सीट वाली भारत की 5 सबसे आरामदायक कारें कौन-सी

Best Reclining Rear Seat Cars: अब भारतीय बाजार में रीक्लाइनिंग सीटें केवल प्रीमियम कारों का फीचर नहीं रह गया है। कुछ बेहद किफायती MPV और SUV मॉडल में भी यह फीचर मिल रहा है। चाहे बजट कार हो या थोड़ा प्रीमियम SUV, रीक्लाइनिंग सीटें अब कई विकल्पों में उपलब्ध हैं।

Best Reclining Rear Seat Cars: एक ग्राहक के लिए कार खरीदना केवल बजट और सुरक्षा से जुड़ा मामला नहीं होता है। एक नई कार कितनी आरामदायक है यह भी मायने रखता है। ग्राहकों के आराम को ध्यान में रखते हुए ही कार में Reclining Rear Seats की सुविधा दी जाती है। Reclining Rear Seats यानी गाड़ी में आप पीछे की सीट को पीछे की ओर झुका सकते हैं। इससे बैठने का पोजीशन बदलकर आराम और लेगरूम बढ़ाया जा सकता है। आप भी कम्फर्ट को ध्यान रखते हुए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसी गाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं, जिनमें Reclining Rear Seats की सुविधा मिलती है-

Best Reclining Rear Seat Cars

पीछे की सीट नहीं, यह है आपका चलता-फिरता सोफा! (Photo: Nissan)

Nissan Gravite

इस लिस्ट में Nissan Gravite का नाम शामिल है। यह एक सबसे सस्ती एमपीवी भी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.65 लाख रुपए है। इस कार में दूसरी पंक्ति में रीक्लाइनिंग सीट की सुविधा मिलती है। यह सुविधा खासकर लंबे सफर को आरामदायक बनाती है। इसके अलावा, केबिन में डुअल-टोन अपहोल्स्टरी, सूएड इंसर्ट्स और 7-सीटर लेआउट मिलता है। Nissan Gravite में 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी हैं।

End of Feed