ऑफिस आने-जाने के लिए ये 5 सस्ती कारें हैं सबसे बेस्ट, माइलेज भी दमदार

रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए कम बजट में कार खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि ऑफिस आने-जाने के लिए Maruti Alto, Tata Tiago, Renault Kwid, Hyundai Grand i10 Nios और Citroen C3X क्यों बेस्ट हैं?

अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो कम कीमत में मिले, ट्रैफिक में आसानी से चल सके और अच्छा माइलेज भी दे, तो हैचबैक कारें आज भी सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती हैं। भारत में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद हैचबैक कारों की मांग लगातार बनी हुई है। इनका कॉम्पैक्ट साइज, कम मेंटेनेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी इन्हें शहरों के लिए परफेक्ट बनाती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 किफायती हैचबैक कारों के बारे में, जो रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

Best cars for office Comutes

ऑफिस आने-जाने के लिए ये 5 सस्ती कारें हैं सबसे बेस्ट

Maruti Suzuki Alto: कम कीमत में भरोसेमंद विकल्प

मारुति सुजुकी ऑल्टो पिछले करीब तीन दशकों से भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। यह कंपनी की सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद कारों में से एक है। इसमें 1.0-लीटर K10C तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 65.71 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। कॉम्पैक्ट साइज के कारण इसे भीड़भाड़ वाले शहरों में चलाना और पार्क करना बेहद आसान है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये है।

End of Feed