बहुप्रतीक्षित नई Renault Duster अब भारत में 26 जनवरी 2025 को अपनी पहली झलक दिखाने के लिए तैयार है, जिसके कुछ ही समय बाद इसका मार्केट लॉन्च होगा। मिड-साइज SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Tata Sierra, Maruti Grand Vitara और Victoris, Kia Seltos, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसी पॉपुलर SUVs से होगा। पुरानी जनरेशन Duster को 2022 में कम बिक्री, समय पर अपडेट न होने और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते बंद कर दिया गया था।
New Renault Duster Launch/photo-renault
नया डिजाइन और प्लेटफॉर्म
2026 Renault Duster ब्रांड की India-focused रणनीति ‘renault.rethink’ का हिस्सा होगी। यह मॉडल पूरी तरह नए डिज़ाइन भाषा के साथ आएगा और मॉड्यूलर CMG-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। स्पाई तस्वीरों के अनुसार नई Duster में बोल्ड और मस्कुलर स्टांस के साथ बड़े व्हील आर्च क्लैडिंग, शार्क फिन एंटीना, रूफ स्पॉइलर, रेक्ड रियर विंडशील्ड और V-शेप्ड टेललैंप्स मिलेंगे।
फ्रंट में नई गोलाकार सिग्नेचर ग्रिल, अपडेटेड Renault लोगो, Y-शेप LED लाइट्स और शेप्ड बॉनेट देखने को मिलेगा। इसके अलावा ब्लैक्ड-आउट B-पिलर्स, टर्न इंडिकेटर वाले ORVMs, नए अलॉय व्हील्स, रीडिज़ाइन बंपर्स और बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल्स जैसी स्टाइलिंग डिटेल्स भी शामिल होंगी।
- प्रीमियम और हाई-टेक इंटीरियर
- बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
- वायरलेस फोन चार्जर
- 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- OTA अपडेट सपोर्ट
- रियर AC वेंट्स
- रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर
- मल्टीपल एयरबैग्स
- ADAS सेफ्टी फीचर्स
- केवल पेट्रोल इंजन ऑप्शन
- 1.3L टर्बो पेट्रोल (156bhp)
- 1.0L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल (एंट्री लेवल वैरिएंट्स के लिए)
नई Renault Duster का भारत में वापसी करना बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारतीय SUV बाजार में अब प्रतिस्पर्धा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अपडेटेड फीचर्स और नए आकर्षक डिजाइन के साथ क्या यह अपने पुराने ग्लोरी वाले दौर को वापस हासिल कर पाएगी।
