छह और सात सीटों वाली एसयूवी की मांग भारत में लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में आने वाले दो वर्षों में बाजार में कई नई 7-सीटर SUVs लॉन्च होने वाली हैं, जिससे ग्राहकों के पास पहले से कहीं अधिक विकल्प होंगे। खास बात यह है कि इन नई एसयूवी में पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक समेत कई पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध होंगे। आइए जल्दी से अपकमिंग एसयूवी कि लिस्ट पर एक नजर डाल लें-
अगले दो वर्षों में लॉन्च होने जा रही हैं कई नई एसयूवी (प्रतिकात्मक इमेज)
Maruti और Toyota ला रही हैं नई 7-सीटर SUVs
Maruti Suzuki इस साल के अंत तक अपनी नई तीन-रो वाली प्रीमियम एसयूवी लॉन्च कर सकती है। मारुति का मॉडल Grand Vitara पर बेस्ड होगा और इसके डिजाइन, फीचर्स, प्लेटफॉर्म तथा इंजन विकल्पों को साझा कर सकता है। दूसरी ओर, Toyota भी Urban Cruiser Hyryder के 7-सीटर वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिसके 2026 के अंत तक आने की उम्मीद है।
MG Starlight 560 भी होगी लाइनअप का हिस्सा
JSW MG Motor India ने इस साल दिवाली के आसपास एक नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV लॉन्च करने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि यह मॉडल चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर आधारित होगी।
Hyundai की नई प्रीमियम 7-सीटर SUV
Hyundai अपनी नई तीन-रो वाली प्रीमियम एसयूवी पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Ni1i बताया जा रहा है। यह मॉडल कंपनी की Alcazar और Tucson के बीच जगह बनाएगा।
Kia Sorento की भी एंट्री तय
Kia भारतीय बाजार में अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV के रूप में Sorento को उतार सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 1.6 लीटर TGDi पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसके लिए मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन पर आधारित नया हाइब्रिड सिस्टम लाया जा सकता है।
Tata Safari EV का इंतजार
Tata Motors भी अपनी लोकप्रिय Safari का इलेक्ट्रिक अवतार लाने की तैयारी में है। ‘Tayrona’ कोडनेम वाली Safari EV के 2026 की दिवाली के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें Harrier EV वाले 65kWh और 75kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नई Toyota Fortuner भी होगी लॉन्च
नेक्स्ट जेनरेशन Toyota Fortuner का ग्लोबल डेब्यू 2026 के अंत तक हो सकता है, जिसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Fortuner में ADAS तकनीक, नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसका डिजाइन नई Toyota Hilux से प्रेरित होगा।
Renault और Nissan भी नहीं रहेंगे पीछे
Renault 2027 में 7-सीटर Duster लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसका डिजाइन Dacia Bigster से इंस्पायर्ड होगा और इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन विकल्प मिलने की संभावना है। यह मौजूदा Duster से अधिक लंबी और स्पेशियस होगी।
इसके अलावा Nissan भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित अपनी नई 7-सीटर SUV लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि इसका डिजाइन Nissan Patrol से प्रभावित होगा और यह 2027 तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।
