भारत में एंट्री को लेकर टेस्ला और सरकार की डील लगभग तय, 2024 से शुरू होगा प्लांट!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 21, 2023, 09:42 PM IST

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla और भारत सरकार के बीच डील लगभग तय हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार जनवरी 2024 में होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में इस डील की घोषणा कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्ला की भारत में एंट्री लगभग तय
  • सरकार के साथ कंपनी की डील हुई?
  • जनवरी 2024 में हो सकती है घोषणा

Tesla India Entry Almost Done: भारतीय मार्केट में लंबे समय से टेस्ला की एंट्रो को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं और अब एक खबर आई है जो बहुत सकारात्मक है। इलोन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी 2024 में अपना प्लांट लगा सकती है। टेस्ला और भारत सरकार में डील लगभग पूरी होने वाली है और सरकार इन्हें इलेक्ट्रिक वाहन आयात पर राहत दे सकती है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि टेस्ला 2024 में अपना कामकाज भारत में शुरू कर सकती है, वहीं 2025 तक पहली कार भी देश के मार्केट में बिकना शुरू हो सकती है।

Tesla Restart Talks With Government For India Debut

2025 पहल का दे मार्के मे बिकन शुर सकत

डील होने लगभग तय

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सामने आया है कि टेस्ला आईएनसी भारत सरकार के साथ डील करने के बेहद करीब है। इस डील के अंतर्गत भारत में इलेक्ट्रिक कारें आयात करने पर टेस्ला को टैक्स में छूट मिलने वाली है। ये भी माना जा रहा है कि इस डील के हो जाने पर 2024 तक टेस्ला इंडिया अपना कामकाज शुरू कर देगी और फैक्ट्री में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी 2024 में होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में इस डील को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

End of Feed