Tesla ने किया कमाल, व्यक्ति को आया हार्ट अटैक तो कार खुद चलकर पहुंच गई हॉस्पिटल

हाल ही में एलन मस्क की टेस्ला ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी उम्मीद शायद कोई सपनों में भी मुश्किल से ही कर सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी कहानी साझा करते हुए एक व्यक्ति ने बताया है कि कैसे माइल्ड हार्ट अटैक की स्थिति में वह टेस्ला के फुल सेल्फ ड्राइविंग फीचर की मदद से अस्पताल पहुंच पाया।

Tesla Self Driving: हम सभी को लगता था कि भविष्य में कारें अपने आप चलने लगेंगी। टेस्ला की कारों ने उस भविष्य को और करीब लाकर खड़ा भी कर दिया। एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला की कारों में आपको ऑटोपायलट फीचर मिलता है जिसकी मदद से कार अपने आप ड्राइव कर सकती है। लेकिन अब हाल ही में टेस्ला ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को रही होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी कहानी साझा करते हुए एक व्यक्ति ने बताया है कि माइल्ड हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे टेस्ला की कार ने अपने आपको ड्राइव करके उसकी जान बचाई है। यह कहानी अमेरिका स्थित मैक्स पॉल फ्रैंकलिन की है। खुद एलन मस्क ने भी मैक्स की पोस्ट पर रिप्लाई किया है और टेस्ला के फुल सेल्फ ड्राइविंग फीचर की तारीफ भी की है।

Tesla Self Driving

हार्ट अटैक आया तो खुद चलकर अस्पताल पहुंची टेस्ला की कार

टेस्ला का फुल सेल्फ ड्राइविंग फीचर

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान टेस्ला ने जमकर फुल सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम का प्रचार किया है। कंपनी का कहना है कि भविष्य में ऐसी आपातकालीन स्थिति के दौरान कार खुद को खुद ही ड्राइव कर पाएगी और इसीलिए कार का फुल सेल्फ ड्राइविंग फीचर काफी महत्त्वपूर्ण है। आपको बता दें कि टेस्ला फुल सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक नहीं है और कुछ चीजों के लिए यह अभी भी ड्राईवर पर निर्भर है। एलन मस्क ने कुछ समय पहले बताया था कि फुल सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम में 8 कैमरा हैं और यह सड़क पर चारों तरफ नजर रखकर चलती है।

End of Feed