Tesla News: दक्षिण भारत में टेस्ला का बड़ा कदम, चेन्नई में खोला पहला एक्सपीरियंस और सर्विस सेंटर

Tesla News: टेस्ला ने चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर और पूनामल्ली में अत्याधुनिक सर्विस सेंटर शुरू किया है। कंपनी ने भारत में 50.89 लाख रुपये से शुरू होने वाले मॉडल Y के विकल्प भी लॉन्च किए।

Tesla News : दुनिया की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारतीय बाजार में अपने पैर और मजबूत कर लिए हैं। दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाते हुए टेस्ला ने शुक्रवार (25 सितंबर 2026) को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अपना पहला अनुभव केंद्र (Experience Center) और पूनामल्ली क्षेत्र में एक खास सर्विस सेंटर (Repair Service Center) शुरू किया है। इस नए विस्तार से दक्षिण भारत के ग्राहकों के लिए टेस्ला की गाड़ियों का अनुभव लेना और उनकी मरम्मत कराना काफी आसान हो जाएगा।

Tesla Experience Center,Tesla Repair Service Center, Chennai Tesla Experience Center, Tesla South India, Experience Center, Poonamallee

टेस्ला ने दक्षिण भारत में किया विस्तार, चेन्नई में खोला नया केंद्र

चेन्नई में खुला छठा सेंटर, दक्षिण भारत पर विशेष ध्यान

टेस्ला का यह नया अनुभव केंद्र चेन्नई के मशहूर 'एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल' में खोला गया है। भारत भर में टेस्ला का यह छठा केंद्र है, जबकि बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद दक्षिण भारत में यह कंपनी का तीसरा केंद्र है। कंपनी भारत के बड़े शहरों में अपने शोरूम और एक्सपीरियंस सेंटर का नेटवर्क तेजी से फैला रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति आकर्षित हों और टेस्ला की तकनीक को करीब से समझ सकें।

End of Feed